वाराणसी - नहीं आयी पैरवी काम, चर्चित आर एस यादव के खिलाफ आय से अधिक मामले में मुकदमा दर्ज - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 29 January 2019

वाराणसी - नहीं आयी पैरवी काम, चर्चित आर एस यादव के खिलाफ आय से अधिक मामले में मुकदमा दर्ज


 
ब्यूरो वाराणसी - कैलाश सिंह विकास

 
प्रदेश के सबसे चर्चित आरटीओ आर एस यादव के खिलाफ विजिलेंस ने आय से अधिक मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है बता दें कि अब तक शासन स्तर पर अटकी फाइल आखिरकार आगे बढ़ी और इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। आर एस यादव की हनक सभी सरकारों में रही है अपने संबंधों और गिफ्ट कल्चर के चलते आर एस यादव के ऊपर कभी आंच नहीं आई थी। लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद आर एस यादव के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं । चंदौली के इस निलंबित आरटीओ पर सरकार लगातार शिकंजा कसने का काम कर रही है। मीरजापुर जेल की सलाखों के पीछे निरुद्ध एआरटीओ ने जमानत की खातिर सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया है लेकिन भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को देखते हुए कहीं से राहत नहीं मिली है। आय से अधिक मामले में मुकदमा दर्ज हो इसके लिए आर एस यादव ने अपने सभी संबंधों को टटोला इसके बावजूद
कैंट थाने में सतर्कता अधिष्ठान (विजलेंस) के इंस्पेक्टर देवेन्द्र कुमार सिंह ने आरएस यादव के खिलाफ आय से अधिक सम्पति के मामले में मुकदमा कायम कराया है। आईपीसी की धारा 193, 420,423,468, 471 और 120 वी के अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (2) तथा 13 (1) वी के तहत मुकदमा कायम हुआ है।आरएस यादव के खिलाफ शिकायत करने वाले पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह और शिवपुर निवासी राकेश न्यायिक ने कई बार शिकायती पत्र भेजे जिसके बाद शासन से मंजूरी मिल सकी। विभागीय सूत्रों का कहना है कि विजलेंस ने आरएस यादव की पूरी नौकरी के दौरान मिले वेतन और आयकर विवरण की जांच के बाद डेढ़ करोड़ अधिक की सम्पति का आकलन किया है। यह वह सम्पति है तो आरएस यादव उनकी पत्नी और बच्चों के नाम है। इसके कई गुना अधिक की बेनामी सम्पति को कुछ माह पहले ही जब्त किया जा चुका है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।