रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद
जिला कचहरी में अधिवक्ता व परिवारी विरोधी आरोपियों के बीच जमकर मारपीट से
बवाल हो गया।गुस्साए अधिवक्ताओं ने पीड़ित महिलाओं को ले जाने वाले वाहन
को रोक लिया और रिपोर्ट दर्ज करवाने का दबाव बनाया।
मालूम कि थाना मऊ
दरवाजा के मौहल्ला का रकाबगंज खुर्द निवासी अधिवक्ता अजय गिहार व उनके भाई
सुशील का पड़ोसी सुभाष गिहार के परिजनों से विवाद चल रहा है सुशील पर
जानलेवा फायरिंग के मामले में सुभाष व उनका बेटा टारजन आदि परिजन जेल में
है। बाप बेटे कचहरी में अदालत की पेशी के बाद वापस हवालात जा रहे थे।उसी
समय सुभाष टारजन तथा अजय सुशील के बीच जमकर मारपीट हुई।
सुभाष को उनकी
पत्नी शारद व बेटी ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट की गई। बवाल
होने पर पुलिस ने पीड़ित मां बेटी को बेटी को पुलिस लाइन के वाहन से ले
जाने का प्रयास किया। सभी गुस्साए वकीलों ने वाहन को रोक लिया और मौके पर
ही रिपोर्ट दर्ज करने का दवाब बनाने लगे। एएसपी सीओ ने रिपोर्ट दर्ज कराने
का आश्वासन दिया। काफी देर बाद पुलिस वाहन को जाने दिया गया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।