इटावा - पुलिस की दरियादिली , दर्जनों बच्चो को दिखाई नुमाईश - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 9 January 2019

इटावा - पुलिस की दरियादिली , दर्जनों बच्चो को दिखाई नुमाईश



जिला संवाददाता इटावा

इटावा पुलिस ने गरीब दर्जनों बच्चो को दिखाई नुमाईश,यह वह बच्चे है जो अपने माता पिता के साथ नुमाईश नही जा सकते है क्योंकि इन बच्चो के माँ बाप गरीब है जो दिन भर मेहनत करने के बाद दो वक्त की रोटी का इंतजाम भी नही कर सकते है ऐसे में थाना सदर कोतवाली पुलिस ने बच्चो के मसीहा बनकर नुमाईश दिखाई,बच्चो ने खाने पीने के साथ साथ झूले का भी आनन्द लिया,इन बच्चो को पुलिस ने पढ़ने से संबंधित किताबे पेंसिल वितरीत की,नुमाईश में घूम रहे बच्चे बहुत खुश नजर आ रहे थे,यह सभी बच्चो को पुलिस अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गई थी,आपको बता दे कि पिछले वर्ष भी घर वालो द्वारा नुमाईश ना दिखाने से नाराज बच्चा थाने में अपने पिता की खिलाफ शिकायत करने पहुंच गया था जो काफी सुर्खियों में रहा था बच्चे ने बताया कि माता पिता बहुत गरीब है इसलिए नुमाईश नही दिखा रहे थे,इसलिए पुलिस अंकल ने नुमाईश दिखाई,

थानाध्यक्ष कोतवाली का कहना है कि यह गरीब बच्चे है जिनके माता पिता अत्यधिक गरीब है जो दिनभर कमाने के बाद दो वक्त की रोटी खा सके ऐसे में इन बच्ची को नुमाईश दिखाने का फैसला लिया है बच्चे बहुत खुश नजर आ रहे है इन सभी बच्चो को इनके मन मुताबिक खाना और समान दिलाया गया,

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।