ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
7 फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन
के तेवर सख्त है गुरुवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापको व
परीक्षा केंद्रों के अध्यापकों के साथ मिलकर विकास नगर स्थित जय नारायण
कालेज में यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन का उद्देश्य लेकर रणनीति तैयार
करते हुए अधिकारियों व व्यवस्थापकों को कड़े दिशा निर्देश दिए।
डीएम
विजय विश्वास पन्त ने 7 फरवरी से 2 मार्च तक होने वाली बोर्ड परिक्षाओ को
लेकर सख्त और कड़े निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा कि परीक्षा लो
नकलविहीन हर हालत में कराएंगे जिसके लिए शहर के सभी परीक्षा केंद्रों में
सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए जो 24 घण्टे रिकाडिंग मोड में रहे साथ ही
कैमरों में वाइस रिकाडिंग भी रहे इन सभी की रिकार्डिंग प्रत्येक दिन
डीआईओएस कार्यालय में भेजा जाये और इसकी चैकिंग डीआईओएस द्वारा गठित टीम
प्रतिदिन करेगी। विद्यालय में यदि दो मेन गेट हो तो एक ही खोला जाये दूसरा
गेट सीज कर बन्द करवा दिया जाये सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों
लगे हो और परीक्षा केंद्र के अलावा कोई कक्ष खुले नही हो। परीक्षा
नकलविहीन करायी जानी है इसके लिए सख्ती के साथ कार्यवाही करे जो भी शिकायत
मिलेगी उस पर एकशन लिया जाएगा। कहा कि बच्चों को अनावश्यक परेशान न किया
जाये एक बार ही सही से चैकिंग की जाये। गौरतलब है कि 7 फरवरी से 2 मार्च
2019 तक यूपी बोर्ड हाई स्कूल तथा इण्टरमीडिएटर परीक्षा होनी है जिसमें
लगभग एक लाख 4 हजार हाईस्कूल,इण्टरमीडिएट छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे
जिसको नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना है जिसके लिए 11 जोनल
मजिस्टेट ,17 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाये गये है जिनकी निगरानी में परीक्षा
सम्पन्न करायी जायेगी। जनपद में 26 केंद्रों को संवेदनशील मानते हुए जो
जनपद के दुरस्त केंद्र है उन केन्द्रो में विशेष परिवेक्षक लगाये जायेंगे।
जिलाधिकारी
ने बताया की अब सभी विद्यार्थियों को अपनी समस्त उत्तर पुस्तिका के पन्नो
पर अपना अनुक्रमांक और उत्तर पुस्तिका का क्रमांक जो पहले पेज पर लिखा होता
है उस क्रमांक को सभी पेजों पर लिखना अनिवार्य है किसी भी स्थिति में कक्ष
में उपस्थित अध्यापक मोबाइल फोन का प्रयोग नही करेगा और कोई भी छात्र
,छात्राओं द्वारा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा कक्ष में नही जाने दिया जाये।
समस्त उत्तर पुस्तिका पेपर समाप्ति के बाद सीज सीसीटीवी की निगरानी में ही
सीज की जायेगी उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा समय से ही
प्रारम्भ होके समय से ही समाप्त हो इस बात का विशेष ध्यान रहे उन्होंने
बताया कि जनपद में 141 परीक्षा केंद्र बनाये गए है समस्त केन्द्रो में किसी
भी प्रकार की कोई लापरवाही नही होनी चाहिए औऱ जनपद में तीन उत्तर पुस्तिका
संग्रह केन्द्र बनाये गए है जिनमे उत्तर पुस्तिका जमा की जायेगी जिनको जमा
कराते समय सीसीटीवी की निगरानी में ही हो इस बात का विशेष ध्यान रहे।बैठक
में मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ,डी०आई०ओ०एस० सतीश कुमार समेत
समस्त 141 परीक्षा केन्द्रो के व्यवस्थापक उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।