महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से पहली बार न केवल व्यापारियों को अपराधियों से सुरक्षा दी गयी बल्कि उन्हें अलग-अलग स्तर पर सहूलियतें प्रदान की गयीं। इसका असर ये हुआ कि सपा-बसपा की सरकारों में व्यापारी यूपी से पलायन करने को मजबूर था, वहीं भाजपा सरकार में दूसरे प्रदेशों से व्यापारी उत्तर प्रदेश में व्यापार करने आ रहे हैं। इन्वेस्टर्स समिट में एक लाख करोड़ से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर होना इसका प्रमाण है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन ने कहा कि व्यापारियों के साथ किसानों के लिए भी भाजपा सरकार ने कृषि योग्य अनुकूल सुविधाएं प्रदान की हैं। सत्ता संभालते ही भाजपा सरकार ने पहली कैबिनेट में ही कर्ज माफी का निर्णय लेकर किसानों और खेती के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर कर दी थी। उसके बाद से लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों की आय दोगुनी करने के साथ कृषि के क्षेत्र में यूपी को विश्व में नई पहचान दिलाने के लिए पूरे संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। यही वजह है कि गेहूं, गन्ना, आलू और दुग्ध के उत्पादन में यूपी पूरे देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। सुरक्षित व्यापारी और खुशहाल किसान ही एक उन्नत प्रदेश की पहचान है। उत्तर प्रदेश अब उन्नत प्रदेश बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश डाॅ. चन्द्रमोहन आज पार्टी मुख्यालय पर
पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के
लिए व्यापारी कल्याण कोष के गठन का निर्णय एक स्वागतयोग्य कदम है।
माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित यह बोर्ड व्यापारियों की
समस्याओं को चिन्हित कर उन्हें प्राथमिकता के तौर पर दूर करने का प्रयास
करेगा।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन ने कहा कि भाजपा सरकार के इस निर्णय से न
केवल व्यापारियों को कार्य करने योग्य अनुकूल माहौल मिलेगा बल्कि उनका किसी
भी प्रकार का शोषण नही हो सकेगा। पिछली सपा और बसपा की सरकारों ने
व्यापारियों के शोषण की अभूतपुर्व गाथा लिखी थी। इन विपक्षी सरकारों में
व्यापारी अपराधियों के निशाने पर थे। अवैध वसूली चरम पर थी।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से पहली बार न केवल व्यापारियों को अपराधियों से सुरक्षा दी गयी बल्कि उन्हें अलग-अलग स्तर पर सहूलियतें प्रदान की गयीं। इसका असर ये हुआ कि सपा-बसपा की सरकारों में व्यापारी यूपी से पलायन करने को मजबूर था, वहीं भाजपा सरकार में दूसरे प्रदेशों से व्यापारी उत्तर प्रदेश में व्यापार करने आ रहे हैं। इन्वेस्टर्स समिट में एक लाख करोड़ से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर होना इसका प्रमाण है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन ने कहा कि व्यापारियों के साथ किसानों के लिए भी भाजपा सरकार ने कृषि योग्य अनुकूल सुविधाएं प्रदान की हैं। सत्ता संभालते ही भाजपा सरकार ने पहली कैबिनेट में ही कर्ज माफी का निर्णय लेकर किसानों और खेती के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर कर दी थी। उसके बाद से लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों की आय दोगुनी करने के साथ कृषि के क्षेत्र में यूपी को विश्व में नई पहचान दिलाने के लिए पूरे संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। यही वजह है कि गेहूं, गन्ना, आलू और दुग्ध के उत्पादन में यूपी पूरे देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। सुरक्षित व्यापारी और खुशहाल किसान ही एक उन्नत प्रदेश की पहचान है। उत्तर प्रदेश अब उन्नत प्रदेश बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।