वाराणसी - ट्रक और बाईक की आमने सामने टक्कर बाईक से चालक युवक की मौके पर मौत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 1 January 2019

वाराणसी - ट्रक और बाईक की आमने सामने टक्कर बाईक से चालक युवक की मौके पर मौत



कैलाश सिंह विकाश ब्यूरो वाराणसी

थानाक्षेत्र के कुड़ी गांव निवासी दीपक राजभर उम्र २२ वर्ष एवं उसका साथी अशोक राजभर २० वर्ष बड़ागॉव बाजार से अपने घर जा रहे थे की अचानक कुड़ी नाले के पास अंधा मोड़ पर कपसेठी की तरफ से आ रहे ट्रक से आमने सामने भीड़ गये जिससे बाईक चला रहे युवक दीपक की मौके पर मौत हो गई जबकि बाईक पर बैठा उसका दुसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया । मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घटना की सुचना पुलिस को देते हुये दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागॉव पर ले गये जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित करते हुये दुसरे गंभीर घायल को मंडलीय चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया ।पुलिस के देर से पहुंचने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिये आवागमन अनरुद्ध करते हुये धरने पर बैठ गये वहीं दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित भाग निकला ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।