ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
शहर की स्मार्ट मार्केट बनी नवीन मार्केट को नो व्हीकल जोन बनाने के बाद
अब प्रशासन बाज़ारों को प्लास्टिक बैग से मुक्त करवाने के प्रयास में पूरी
तरह से जुट गया है प्रदेश सरकार के आदेश के बाद प्रदेश भर में प्लास्टिक
बैग पर प्रतिबंद लगा दिया गया था जिसके बाद प्रशासन ने शुरू में तो अभियान
चलाया लेकिन बाद में सब तय तय फिस्स हो गया जिसके बाद एक बार फिर से शहर
में इस अभियान को चलाया गया
जिसके चलते मंडलायपक्त सुभाष चन्द्र शर्मा ने
शहर के कई इलाको का औचक निरिक्षण किया। इस दौरान कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन,
नवीन मार्केट और परेड में बनी क्रिस्टल पार्किंग और फलमंडी जायजा लिया।
मंडलायुक्त ने ठेलो द्वारा सडको पर किये गए अवैध कब्जो पर नाराजगी जताई और
सड़को को कब्जा मुक्त कराने का आदेश दिया वही रेलवे स्टेशन के प्रवेश
द्वार पर फैली गंदगी देख मंडलायुक्त भड़क गए और अधिकारियों को साफ़ सफाई के
निर्देश दिये... इसके साथ ही उन्होंने प्लास्टिक पॉलीथिन पर लगे प्रतिबन्ध
के बाद भी दुकानों पर प्लास्टिक के बैग देखे और कई दुकानों से पॉलीथिन को
भी जप्त कराकर कार्रवायी भी की.
मंडलायुक्त ने मीडिया
से बात करते हुए कहा की शहर में पॉलीथिन पर प्रतिबन्ध है इसके बावजूद
दुकानदार और ठेले वाले खुलेआम पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे है जो भी दुकानदार
पालीथीन का प्रयोग करे उसके खिलाफ शख्त कार्यवाही की जाये ,चौराहो पर अवैध
कब्जा बर्दास्त नहीं किया जाएगा। शहर को स्वक्ष रक्खे

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।