ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
शहर में अपराधियों के हौसले बुलद होते नजर आ रहे है अभी दो दिन पहले
प्रेदश सरकार के मंत्री की बहु के साथ हुई लूट का पुलिस खुलासा भी नहीं कर
पाई थी की बदमाशों ने बीच बाजार एक और लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो
गए। लुटेरे लगभग पंद्रह मिनट तक व्यपारी को धमकाते रहे।
मामला शहर के
नयागंज बाजार के श्री राम मार्केट का है जहा किराने के दलाल संजय ने करीब
पंद्रह दिन पहले अपना किराने की दलाली का काम शुरू किया था जिसके बाद
मंगलवार को संजय ने औरैया के व्यपारी को किराने का सामान बेचा था और
व्यपारी ने संजय को साठ हजार रूपए दिए थे जिसके बाद चार बदमाश संजय
के आफिस में घुस कर लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
संजय
किराने के दलाल ने बताया की हम राजिस्थान के रहने वाले है और अभी पंद्रह
दिन पहले ही यहां आकर अपनी दलाली का काम शुरू किया था। हमे व्यपारी को माल
बेचा था और उसने हमे साठ हजार रूपए दिए थे जिसे हमने अपने आफिस में रख
दिया था। और बाहर आकर मार्किट में और माल देखने लगे फिर वापस जब हम अपने
आफिस में आये तभी हमारे मुँह को किसी ने पीछे से बंद कर दिया और हमे आफिस
के अंदर लेकर चले गए इस दौरान चार बदमाशों ने हमे पकड़ कर हमारे मुँह में
टेप चिपका दिया और हाथो को पीछे रस्सी से बांध दिया और हमारी कनपटी में एक
पिस्टल लगाकर हमसे रूपए मांगने लगे हमने मना कर दिया तो कहने लगे की रूपए
दे दो नहीं तो जान से मार देंगे। जिसके बाद हमने उन्हें बैग बता दिया और
वो लोग हमारे आफिस के अंदर हमें बंद कर भाग निकले। बाद में हमने किसी तरह
दरवाजा खटखटाया और मार्किट के व्यपारियो ने आकर आफिस के दरवाजे में लगा
हुआ ताला तोड़ा और हमे निकला तब हमने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
एसएसपी
अनंत देव तिवारी ने बताया की एक लड़को ने साठ हजार रूपए ले गए है इसकी
जांच की जा रही है वही सीसीटीवी के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया
जाएगा।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।