ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
शहर का नाम स्मार्ट सिटी में शामिल होने के बाद प्रशासन लगातार शहर भर की बाजारों को सही रूप देने के लिए पूरी तरह से प्रयास रत दिखाई दे रहा है जिसको लेकर करोडो की लागत से शहर भर में नवीनीकरण किया जा रहा है। वही शहर की सबसे प्रतिष्ठित नवीन मार्केट को नो वेहिकल व नो वेंडिंग जोन किये जाने को लेकर गुरुवार को केडीए,और प्रसाशन का डंडा भी बाजार में चलाया गया। जहा पूरी मार्केट में अधिकारियो ने घूम घूम कर अतिक्रमण हटवाया।इस दौरान कुछ व्यापारियो द्वारा इसका विरोध भी किया गया . लेकिन भारी पुलिस के चलते व्यपारी शांत हो गए और अधिकारियो ने नवीन मार्केट का अतिक्रमण हटवा कर उसे पूरी तरह वो वेडिंग जोन कर दिया।
शहर की प्रतिष्ठित नवीन मार्केट के सुंदरीकरण को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है और मार्केट में फैले अतिक्रमण व गाड़ियों की पार्किंग मार्किट के अंदर खड़े होने को लेकर अभियान चलाया गया जिसके बाद मार्केट का रूप पूरी तरह बदला हुआ दिखाई दिया। तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि कुछ देर पहले जो मार्केट पूरी तरह से अतिक्रमण के घेरे में थी वही मार्केट एक दम दिल्ली की तर्ज पर साफ सुथरी दिखाई देने लगी थी। खाली मार्किट और के साथ परेड से मार्किट में इंट्री के रस्ते में प्रशासन दवारा बेरिकेटिंग कर दी गयी है। जिससे कोई भी वाहन अब बाजार के अंदर नही जा सकते है इसके लिए प्रशासन ने बाकायदा गेट पर गार्ड को भी तैनात कर दिया गया है।
एडीएम सिटी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि नवीन मार्केट का सौन्दर्यीकरण होने के बाद भी अतिक्रमण और गाड़ियों के खड़े होने से उसकी रौनक दिखाई नहीं देती थी। जिसको लेकर कानपुर विकास प्राधिकरण की टीम एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार समेत पुलिस और व्यापारियो की मौजूदगी में नो वेंडिंग जोन और नो विहीकल जोन को लेकर अभियान चलाया गया है जिसका लगभग सभी व्यापारियो ने समर्थन भी किया। कुछ व्यापारियो ने इसका विरोध किया है जिसके लिए उनकी बात भी सुन ली गयी है। एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार ने कहा की अभियान चलाकर मार्केट को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।यदि दोबारा अतिक्रमण होता है या गाड़िया खड़ी की जाती है तो लोगो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।