ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आगामी लोक सभा निर्वाचन 2019 की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी एसडीएम /आरओ , और एसीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि बड़े बाजार,जन समूह एकत्र होने वाले स्थानों जैसे माल बड़े बाजारों आदि में ई वि एम् /वीवीपीएडी का डेमो किया जाय।
लोगों की जिज्ञासाओं को उनके अनुरूप संतुष्ट किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि अति संवेदन शील ,संवेदन शील व 90% से अधिक पोलिंग वाले स्थानों के संबंध में सही होम वर्क करके चिन्हित किया जाय। यदि किसी क्षेत्र में लोगों को डराने ,धमकाने एवं जाति/धर्म के आधार पर नफरत फैलाने वालों की जानकारी व शिकायत मिलती है तो प्रभावी कदम उठाये जाए विना किसी भेदभाव के कार्यवाई का संदेश लोगों के बीच में पहुंचना चाहिये ।एडीएम /उपजिलानिर्वाचन अधिकारी केहरी सिंह ने बताया कि स्कूल,कॉलेजों में मतदान के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाए । सभी आरओ के 2-2 कर्मियों को मास्टर ट्रेनर के माध्यम से evm/vvpad का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये कर्मी अपने- अपने क्षेत्र में प्रशिक्षण देंगे। बैठक में IAS /जॉइंट मजिस्ट्रेट शशांक चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थितरहे


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।