रिपोर्ट - विशाल सिंह
बांगरमऊ थाना
क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटियापुर में खेत में हैंडपाइप की बोरिंग कर रहे चार मजदूरों
की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी तथा 3 अन्य घायल
हुए,घायलों की गंभीर हालत देखते हुए बांगरमऊ प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला
अस्पताल रेफर कर दिया गया| यह सभी
लोग बांगरमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करीमुद्दीनपुर के रहने वाले थे और अपने
खेत में बोरिंग करने गए हुए थे की तभी खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली
थी जिसमे लोहे के पाइप छू जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई बाकी 3 लोग घायल हो
गए| घटना की खबर पाते
ही उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ व नगर पालिका अध्यक्ष ने सीएचसी पहुंचकर
घटना की जानकारी ली और तत्काल गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर करवाया|
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।