हमीरपुर - एक्सीडेंट में एक दर्जन से अधिक हुए घायल!! - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 31 January 2019

हमीरपुर - एक्सीडेंट में एक दर्जन से अधिक हुए घायल!!

रिपोर्ट - तुफ़ैल ताहा

 
हमीरपुर के खूनी हाइवे NH34 में तेज रफ्तार डम्फर ने ट्रक्टर ट्राली पर आमने-सामने मारी जोरदार टक्कर ट्रक्टर ट्राली में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलो को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया ।एकबड़ा हादसा होने से टला गया गम्भीर घायलो को जिला अस्पताल से कानपुर किया गया रेफर,मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद।


मामला हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के नारणपुरा गांव से निकले नेशनल हाइवे 34 का है जहाँ अज्ञात ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मारदी टक्कर लगने से ट्राली में बैठे एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए इस हादसे की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलो को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया जहाँ कुछ घायलो की हालत गम्भीर होने के कारण उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।आपको बतादे नेशनल हाइवे 34 कई लोगो की जान ले चुका है अक्सर इस हाइवे में हादसे होते रहते है,इसी वजह से नेशनल हाईवे 34 खूनी हाइवे के नाम से जाना जाता है,इसमे जो लोग सफर करते है वो अपनी जान को हथेली में रख कर सफर करते NH34 में डिवाइडर न होन हादसों की वजह बन हुआ है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।