फर्रुखाबाद- एक युवक ने सरकारी व्यवस्था से हार कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने कि कोशिश.... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 24 January 2019

फर्रुखाबाद- एक युवक ने सरकारी व्यवस्था से हार कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने कि कोशिश....

रिपोर्ट- पुनीत मिश्रा
  


बीजेपी सरकार ने लोन लेकर अपना व्यापार शुरू करने की योजनायें चल रही है| लेकिन इसके बाद भी उसकी जमीनी हकीकत क्या है यह तब देखनें को मिला जब एक युवक ने सरकारी व्यवस्था से हार कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जहर खा लिया| आनन-फानन में उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया|
बुधवार को सुबह जिलाधिकारी कार्यालय में कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम गैसिंगपुर निवासी 30 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र कुंबरपाल पंहुचा| उसने अचानक जहरीला पदार्थ खा किया| फरियादी को जहर खा लेने पर हड़कम्प मच गया| जिस समय दीपक ने जहर खाया उस समय जिलाधिकारी मोनिका रानी अपने कार्यालय में ही जनसमस्याओं को सुन रही थी| फरियादी के जहर खा लेनें की सूचना जिलाधिकारी को मिलने पर उन्होंने दीपक को अपने स्कोट की गाड़ी से लोहिया अस्पताल भेजा|




लोहिया अस्पताल में दीपक ने बताया की उसने बीते एक वर्ष पूर्व जिला उद्योग केंद्र से लोंन लेनें के लिए फाइल जमा की थी| उसके बाद उससे ग्रामीण बैंक में कई बार अवैध वसूली की गयी| लोन मंजूर ना होने पर दीपक ने कई बार जिलाधिकारी की दहलीज पर दस्तक दी| लेकिन वहाँ से भी उसे कोई राहत नही मिली| इससे आहत होकर दीपक बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचा और जहर खां लिया|बही जब पुरे मामले पर जिलाधिकारी से बात की गयी तो जिलाधिकारी ने युवक पर पहेले से लोन होने की बात की और जहर खाने के बाद युवक का पूरा ब्युओरा उनकी टेबिले तक आ गया लेकिन सवाल इसका भी खड़ा हो जाता है कि सरकार की लों माफ़ी योजना से इसको क्यों वचित रखा गया और रोजगार के आज दरबदर घूम रहा है बही जिलाधिकारी ने जहर खाने बाले युवक के खिलाफ बैंक कर्मियों के माध्यम से मुकदमा पंजीकृत करा कर कार्यबाही करने की बात कही है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।