रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
जिला अदालत में सोमवार दोपहर लगभग एक बजे लोको रोड
निवासी अनूप कुमार गुप्ता 48 की अचानक मृत्यु हो गई। जिला न्यायालय के
अधिवक्ता के पास अनूप कुमार मुकदमे की पैरवी में आए थे। अधिवक्ता की
मौजूदगी में न्यायालय परिसर में अचानक उसे चक्कर आया और वह गश खाकर गिर
गया। चैंबर के अधिवक्ताओं की मदद से उसे उठाकर तख्त पर लेटा दिया गया। इस
दौरान उन्हें खून की उल्टियां होने लगी और कुछ देर बाद ही मौके पर ही अन्नू
की सांस थम चुकी गई। यह सूचना फैलते ही परिसर में हड़कंप मच गया तुरंत
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम
के लिए भेज दिया। अधिवक्ता कुअर सिंह यादव ने बताया कि अनूप को कोर्ट में
एक बजे पेश होना था वह न्यायालय के बाहर बैठे हुए थे तभी अचानक उनकी तबीयत
बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई है। वहीं एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि अनूप
कुमार के खिलाफ डकैती कोर्ट से वारंट था इसलिए ही वकील के साथ यहां आए थे
इसी बीच अचानक तबीयत खराब होने से अनूप की मौत हो गई है पोस्टमार्टम
रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
जिला न्यायालय परिसर में आय वारंटी युवक की मौत
हो गई है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले क्षेत्र में हुए विवाद के चलते
हमलावरों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया था, जिसके चलते उसकी मौत हुई है
एएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट
हो पाएगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।