रिपोर्ट - तुफ़ैल ताहा
लड़कियों का इस्तेमाल कर अश्लील वीडियो बना अवैध उगाही करने
वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,महिलाओं का इस्तेमाल
कर बनाते थे अश्लील वीडियो करते थे लोगो से जबरन उगाही,पीड़ित रोजवेज कर्मी
ने लगाई थी
तेजतर्रार एसपी से गुहार,एसपी के आदेश पर क्राइम ब्रांच,साइबर
सेल सहित कोतवाली पुलिस ने गिरोह के दर्जनों सदस्यों को दबोचकर पूछताछ की
जिसके बाद,एक महिला सहित दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार,मौके पर दो तमंचे
315 बोर दो जिन्दा कारतूस ,एक स्कूटी व एक महिंद्रा टीयूवी कार के साथ 8
लाख 40 हजार फिरौती रकम की बरामद,कई सफेद पोस नेताओ सहित प्रशासनिक अधिकारी
और सरकारी कर्मचारी हो चुके है गैंग का शिकार,जिले के तेजतर्रार एसपी से
मिली हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता,पुलिस ने एक महिला सहित दो मुख्य आरोपियों
को पकड़ कर भेजा जेल जांच जारी।
उत्तर
प्रदेश के हमीरपुर जिले मे अश्लील वीडियो बनाने के साथ अपहरण कर लाखों
रुपये की उगाही करने वाले एक रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया ।परिवहन निगम
में तैनात एक लिपिक के साथ रैकेट ने घटना को अंजाम दिया था लिपिक की तहरीर
पर पुलिस ने महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर 3 आरोपियों को
गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 8 लाख 40 हजार रुपये की नकदी भी बरामद कर ली
है। जिला मुख्यालय के सैय्यदबाड़ा मुहाल निवासी ताहिर हुसैन परिवहन निगम
विभाग में लिपिक के पद पर तैनात है। स्थानीय कोतवाली में घटना की तहरीर
देने के बाद उसने बताया कि दो माह पूर्व सुमेरपुर कस्बे की एक महिला उसके
कार्यालय में आई और उसने संविदा के चालक, परिचालक पद पर भर्ती होने की
जानकारी ली। किसी तरह उसने मोबाइल नम्बर भी हासिल कर लिया। 10 जनवरी को
उसके मोबाइल पर काल कर महिला ने उसे मौदहा कस्बे के मलीकुंआ चौराहा बुलाया
जहां वह अपने एक साथी के साथ गया था। तभी उस महिला ने कहा कि जहां चलना है
वहां रास्ता खराब है। अपने साथी को यहीं उतार दो साथी को रास्ते में उतारने
के बाद महिला उसे छिमौली मार्ग स्थित आईटीआई के पास बनी कालोनी ले गई वहां
कमरे का ताला खोलकर उसे अंदर बंद कर दिया और बाहर निकल गई। लिपिक ने आरोप
लगाया कि महिला अपने साथी संजय निषाद व उसके भाई नरेश निवासी क्योटरा
मौदहा को लेकर आई। इन लोगों ने उसका मोबाइल छीन सीने पर तमंचा लगाकर परिवार
वालों से बात कराते हुए 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। लिपिक ने बताया कि
24 घंटे के अंदर रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी।पुलिस आज इस गैंग
तक पहुच गयी जिन्हें गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।