रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
कन्नौज
में विद्युत विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। विद्युत विभाग ने एक
उपभोक्ता के घर 23 करोड़ का बिल भेज दिया, जिसे देख वह सन्न रह गया। अब बिल
संशोधित कराने के लिए विभागीय अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। जब कि मामले
में विधुत विभाग के अधिकारी मामूली गलती बताकर बिल सही कराने की बात कह
रहे हैं।
जनपद कन्नौज के सदर तहसील क्षेत्र के पुलिस लाइन रोड पर अब्दुल बासित का
दो किलोवाट का घरेलू कनेक्शन है। सोमवार को उनके पास विभाग की तरफ से बिल
भेजा गया, जिसमें बकाया धनराशि 23 करोड़ 67 लाख 71 हजार 524 रुपये लिखी है।
बिल देख वह सन्न रह गए, तो उन्होंने तत्काल बिजली विभाग को इसकी जानकारी
दी। पीड़ित उपभोक्ता ने बताया कि मेरा दो किलो वॉट का कनेक्शन है और हर बार
हमारा चार से पांच सौ रूपये बिल आता था। इस बार लगभग साढ़े तेईस करोड़ का बिल
आया है। जिसके बाद से हम परेशान हैं।इस संबंध में अधिशासी अभियंता शादाब
अहमद ने बताया कि यह मामूली बात है तकनीकी गड़बड़ी की वजह से इस तरह गलती हो
जाती है। सही कराने का आदेश दे दिया गया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।