रिपोर्ट : विशाल सिंह
उन्नाव में आज शराब की जगह धोखे से दो बुजुर्गों ने तेजाब पी लिया। तेजाब पीने से दोनों बुजुर्गों की
हालत बिगड़ गयी, जिसके बाद दोनों को ही आनन फानन में जिला
अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां दोनो की ही हालात गंभीर बनी हुई है।
आपको बता दे कि बुजुर्ग अपनी बेटी के घर त्योहारी लेकर गया था जहां उसने
शराब बोलत में रखे तेजाब को शराब समझ कर पी लिया।
उन्नाव
में माखी थानाक्षेत्र के थाना गांव में आज दो बुजुर्गों ने शराब के धोखे में तेजाब पी लिया। जिससे दोनों की ही हालात बिगड़ गयी। आनन फानन में दोनों को ही जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। आपको बता दें कि सिकंदरपुर सरोसी के रहने वाले रामजीवन अपनी बेटी के घर थाना गांव त्योहारी लेकर गए थे। बेटी के घर मे शराब की बोतल में रखे तेजाब को रामजीवन और उसके साथी छोटेलाल ने शराब समझ कर पी लिया। हालात बिगड़ने पर बाद घर मे मौजूद लोग कुछ समझ नही पाए। जिसके बाद तेजाब की बोतल देख परिजानो को पूरा मामला समझ आया। जिला अस्पताल में अभी दोनो ही बुजुर्गों का इलाज चल रहा है, हालांकि डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की
हालत सामान्य बनी हुई हैं।
गोमती (परिजन)
ये अपनी बिटिया
को खिचड़ी देने के लिए आये थे तो कंही शराब के धोखे तेज़ाब पी लिया है |
गौरव
अग्रवाल (इमरजेंसी डॉक्टर)
हाँ दो पुरुष जो है भर्ती है जिला
अस्पताल की एमरजेंसी में उम्र करीब 50 से 55 साल की बता रहे है दोनों ने धोखे से
जो तेजाब होता है उसका सेवन कर लिया है अब दोनों की स्थिती सामान्य है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।