जिला सवांददाता -अरविन्द शर्मा
अकबरपुर कानपुर देहात अंतर्राष्ट्रीय रजत पदक ,दो राष्ट्रीय स्वर्ण पदक
विजेता तथा भूटान में जनवरी माह में होने वाले दक्षिण एशियाई ग्रेपलिंग खेल
के लिए चयनित केंद्रीय विद्यालय माती की छात्रा शान्या को उपजिलाधिकारी
अकबरपुर आनंद कुमार सिंह ने बुके देकर सम्मानित करते हुए कहा कि भूटान में
अपने भारत देश का परचम लहराना और स्वर्ण पदक पर कब्जा करना । अवसर पर
केंद्रीय विद्यालय माती के प्राचार्य अरविंद कुमार राय ने शान्या को भूटान
में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। बताते चलें शान्या ने महाराष्ट्र के
पंचवटी स्टेडियम में पन्द्रह वर्ष आयु वर्ग में तथा महार्षि दयानंद
स्टेडियम रोहतक में सोलह वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण पदक,तथा एक रजत पदक जीता
था।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।