कन्नौज -था गाँव का प्रधान, अमीर बनने की चढ़ी ऐसी धुन कि बन गया ईनामियां बदमाश - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 2 January 2019

कन्नौज -था गाँव का प्रधान, अमीर बनने की चढ़ी ऐसी धुन कि बन गया ईनामियां बदमाश

रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
25 हजारी ईनामियां शातिर अपराधी खानपुर के प्रधान मोहित यादव को मोबाइल टावर कंपनी के टेक्नीशियन से रंगदारी वसूलने में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वही उसका भाई फरार हो गया है। सोमवार को हुई गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शातिर बदमाश मोहित पर हत्या, लूट, अपहरण और डकैती समेत करीब 25 मुकदमे दर्ज हैं। तीन माह पहले रंगदारी मांगने में जेल गया था, पिछले माह ही जमानत पर बाहर आया था।  


रंगदारी में बसूली मोटी रकम 

क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन चुके खानपुर प्रधान मोहित यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर एक बड़ा खुलासा किया।  पुलिस की माने तो हमीरपुर जिले के कुरारा सदर बाजार निवासी सुघेंद्र कुमार पुत्र बनवारी लाल गुप्ता भारती इंफ्राटेल कंपनी में टेक्नीशियन हैं। वह सौरिख क्षेत्र के गांव खानपुर और परौर में लगे मोबाइल कंपनी के टॉवरों की तकनीकी देखभाल करते हैं। सुघेंद्र खानपुर गांव में किराए पर रहते हैं। सोमवार को उन्होंने सौरिख थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि खानपुर गांव के प्रधान मोहित यादव भाई राहुल यादव के साथ मिलकर रंगदारी वसूलते हैं। हर दसवें दिन रंगदारी में 14 हजार रुपये लेते हैं। तीन माह में एक लाख 26 हजार रुपये वसूल चुके हैं। अब पंद्रहवें दिन 40 हजार रुपये की मांग की है। 

घेराबंदी कर गया दबोचा 

इतनी रकम देने में असमर्थता जताने पर मोहित और राहुल जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सुघेंद्र की शिकायत पर सौरिख थाने में सोमवार शाम दोनों के खिलाफ रंगदारी वसूलने का मुकदमा दर्ज कराया। सोमवार रात पैसा लेने जाते समय खानपुर तिराहे के पास एसओ राजकुमार सिंह ने फोर्स के साथ घेराबंदी कर मोहित को दबोच लिया लेकिन राहुल भाग निकला। मोहित के पास से पुलिस ने एक तमंचा और चार कारतूस बरामद किए। 

जेल में रहते जीता था चुनाव 

अपने क्षेत्र खानपुर में दहशत का पर्याय बन चुके मोहित यादव ने प्रधानी का चुनाव जेल रहते ही लड़ा था, और उसकी दहशत गर्दी के चलते उसने प्रधानी के चुनाव में जीत भी हासिल की थी।  इस बात का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद ने मीडिया के सामने कही। पुलिस ने अधीक्षक ने बताया कि मोहित यादव तीन महीने पहले ही रंगदारी मांगने के मामले में जेल जा चूका था, और एक माह पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।   

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।