महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
प्रखर समाजवादी नेता और समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष जनेश्वर मिश्र की 9वीं पुण्यतिथि पर आज पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रो0 रामगोपाल
यादव ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजवादी
पार्टी कार्यालय, जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट तथा जनेश्वर मिश्र पार्क में विशेष
आयोजन हुए जिसमें समाजवादी आंदोलन में मिश्र के योगदान को याद किया
गया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश
यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमतीनगर लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र की
विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात् उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित
करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों को लेकर डाॅ0 राममनोहर लोहिया
आगे बढ़े, जनेश्वर मिश्र ने भी उनका रास्ता अपनाया। आज समाजवादी
आंदोलन को और आगे ले जाने का संकल्प लेना है। जनता समाजवादी नीति और
समाजवादी कार्यक्रमों से ही खुशहाल होगी। यादव ने
कहा कि आज हर संस्था पर संकट है। लोकतंत्र में लोग आवाज न उठा सकें इसलिए
सभी संस्थाओं पर पहरा लगाने का काम भाजपा कर रही है। अब भाजपा का समय खत्म
हो रहा है उन्हें अब फिर जनता के बीच में जाना है। जनता बदलाव चाहती है।
भाजपा ने समाज में जाति का ज़हर घोला है और भाईचारा खत्म किया है, अब वह
लोकतंत्र खत्म कर रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि आज
भी लोगों को ईवीएम पर भरोसा नहीं है। लोगों का कहना है कि वोट साइकिल पर
दिया निकला भाजपा पर। ईवीएम पर जब विज्ञान के हर क्षेत्र में अग्रणी जापान
को भरोसा नहीं है तो हम लोग कैसे कर लें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव
समाजवादी पार्टी और बसपा मिलकर जीतेंगे। चुनाव जीतना है तो मौन भी रहना
होगा। इस चुनाव में जनता ही भाजपा से हिसाब किताब लेगी।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।