रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
यूपी के कन्नौज जिले में एक युवक ने दो साथियों के साथ घर के बाहर सो
रहे युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर आ गए।
परिजनों को आता देख आरोपी युवक अपने दोस्तों के साथ बाइक से भाग निकला।
सूचना पर पहुंचे एसपी, एएसपी और सीओ सदर ने परिजनों से पूछताछ की। मृतक के
छोटे भाई ने एक युवक और उसके दो साथियों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट
दर्ज कराई है।
वारदात के बाद बाइक से भागे आरोपी
जनपद कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र के गुलरियनपुरवा गांव निवासी पैतीस वर्षीय रमाकांत पुत्र बेनीराम यादव रात में घर के बाहर बने फूस बंगले में सो रहा था। परिजनों के मुताबिक गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण बाहर निकल आए। लोगों को आता देख आरोपी बाइक से भाग निकले। भागते हुए आरोपियों को परिजनों ने देख लिया। युवक की हत्या की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। हत्या की खबर मिलने पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद, एएसपी केसी गोस्वामी, सीओ सीटी श्रीकांत प्रजापति पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। एसपी ने परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उधर मृतक के छोटे भाई रामकेश ने सलेमपुर गांव निवासी छोटू यादव और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद से पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
भाई के साथ अकेला रहता था रमाकांत
गाँव
गुलरियन पुरवा का रहने वाले मृतक रमाकांत की शादी करीब 20 वर्ष पहले ककवन
निवासी अपर्णा के साथ हुई थी। शादी के बाद मृतक की पत्नी एक बार ही ससुराल
आई थी। मायके जाने के बाद उसने अपने पति से रिश्ता तोड़ लिया था। उसके बाद
से ही मृतक अपने भाई रामकेश के साथ रहता था।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।