रिपोर्टर - अरविन्द शर्मा
यूपी सरकार ने बेहतर कानून व्यवस्था और
जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रदेश के सभी पुलिस
अधिकारी को निर्देश दिए है जिसके चलते
सभी जोन
के ए डी जी व् आईजी भी सभी जिलो के थानों के साथ एसपी आफिस और पुलिस लाइन का
निरिक्षण कर रहे है और पुलिस वालो को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने और जिले में
अपराध पर लगाम लागने का भी निर्देश दे रहे है वही कानपुर देहात दौरे पर पहुचे
कानपुर जोन आईजी ने थानों के साथ पुलिस लाइन और एसपी आफिस का निरिक्षण किया इस
दौरान आईजी ने एक दीवान को कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया |
कानपुर देहात में आईजी आलोक सिंह के वार्षिक निरिक्षण से जनपद के
पुलिस विभाग में हडकंप मच गया| आईजी ने भोगनीपुर थाने के साथ अकबरपुर कोतवाली का निरिक्षण करते हुए पुलिस लाइन और साथ
ही एसपी आफिस का भी निरिक्षण किया| आईजी आलोक सिंह ने भोगनीपुर थाने में सभी पुलिस वालो को निर्देश देते हुए बताया की कैसे आप सभी
लोगो को दंगे और भड़की जनता को काबू करना है और ज्यादा बवाल बढ़ने पर नियंत्रण करना और साथ ही प्रमुख घटनाओं ले इए
पुलिस की तैयारी का परिक्षण कर महिलाओं ,बच्चो और SC / ST मामलो में निगरानी के निर्देश दिए और फिर वहा से आईजी ने अकबरपुर कोतवाली का निरिक्षण करते हुए
कोतवाली में साथ सफाई और साड़ी व्यवस्था दुरुस्त होने पर कोतवाल रिशिकांत को सबाशी
दी| फिर वहा से पुलिस लाइन पहुचे आईजी ने मेस ,और
मालखाने के साथ रखरखाव साफ़ सफाई देख जनप्रतिनिधियों ,समाजसेवीओ
के साथ मीटिंग कर पुलिस व्यवहार के बारे में बात की और पुलिस की जनपद में
कार्यशैली जानी | उसके बाद आईजी रवाना होते वक़्त एसपी आफिस का भी दौरा किया और सभी कार्ययालो का
निरिक्षण करते हुए रजिस्टर के रख रखाव और रजिस्टर मेंटेन ना होने पर आईजी आलोक
सिंह भड़क गए और कार्य में लापरवाही के चलते उन्होंने दंड लिपिक के पद पर तैनात कैलाश प्रधान को निलंबित कर दिया
दीवान के निलम्बित
होने पर पुलिस विभाग में हडकंप मच गया और सभी पुलिस अधिकारी भी आईजी के आदेश पर सन्न रह गए|
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।