रिपोर्ट --पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद
में तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है तेज रफ़्तार से जा रहे ट्रैक्टर ने
साइकिल में टक्कर मार दी जिससे साइकिल पर सवार एक बालक की मौके पर मौत हो
गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ममेरा भाई थे मरने वाला साइकिल
चला रहे दुर्वेश का ममेरा भाई था,
घटना होने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से
फरार हो गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया
है। मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र ग्राम हजरतगंज का है वहा रहने वाले
वीरपाल का भांजा दुर्गेश पुत्र फुलवारी अलीगंज रिश्तेदारी में आया था,
दुर्गेश साइकिल पर वीरपाल के पुत्र अंकित को बैठा कर खेत से घर आ रहा
था,उसी समय रास्ते में तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने साइकिल में जोरदार
टक्कर मार दी,जिससे अंकित ट्रैक्टर के अगले पहिए के नीचे आ गया ओर उसकी
घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की
सूचना पर गांव वाले जब तक मौके पर पहुंचे तब तक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर
खड़ा करके फरार हो गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले
लिया है, चालक की लापरवाही से हुई मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है,
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।