जसप्रीत बुमराह को आराम ,ऑस्ट्रेलिया वा न्यूजीलैंड के खिलाफ तब भी जीत सकती है इंडिया ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 9 January 2019

जसप्रीत बुमराह को आराम ,ऑस्ट्रेलिया वा न्यूजीलैंड के खिलाफ तब भी जीत सकती है इंडिया ...


जसप्रीत बुमराह को आराम देना टीम मैनेजमेंट का अच्छा फैसला है क्योंकि आने वाले समय में भारतीय टीम को काफी क्रिकेट खेलनी है जिसमें वनडे विश्व कप भी शामिल है। विश्व कप में बुमराह भारतीय टीम के लिए सबसे घातक हथियार साबित हो सकते हैं और इसमें कोई शक भी नहीं है ऐसे में उनकी फिटनेस और उनका तरोताजा रहना काफी अहम है। 


इसमें कोई शक नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया या फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे व टी20 सीरीज में उनके टीम में नहीं रहने से भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण थोड़ी कमजोर हो जाएगी, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया या न्यूजीलैंड को हराने में सक्षम है। बुमराह की जगह टीम इंडिया में मो. सिराज को शामिल किया गया है जिनका हालिया प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। सिराज की गेंद में पेस और बाउंस दोनों है साथ ही साथ वो बेहतरीन यॉर्कर भी फेंकते हैं। ऐसे में बुमराह की जगह उन्हें टीम में जगह दिया जाना सही फैसला है।

भुवनेश्वर कुमार और मो. शमी के तौर पर भारत के पास दो बेहतरीन ओपनिंग गेंदबाज हैं। इनके अलावा सिराज और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अमहद के तौर पर विराट के पास विकल्प मौजूद हैं। वनडे सीरीज के दौरान अगर किसी पिच पर स्विंग मिलने की आशा नहीं होगी तो इस स्थिति में विराट भुवी को ड्रॉप कर सकते हैं और तेज गति से गेंद फेंकने वाले इन तीन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकते हैं। वैसे हाल के दिनों में भुवी ने अपनी गेंद की तेजी पर काफी काम किया है और अब वो मध्यमगति के तेज गेंदबाज नहीं हैं। हार्दिक पांड्या भी अपनी इंजरी से उबर चुके हैं और अब भारतीय गेंदबाजी विभाग पूरी तरह से सशक्त दिख रही है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।