जिला संवाददाता - अरविन्द शर्मा
जनपद कानपुर देहात की तहसील अक़बरपुर क्षेत्र में विद्युत परीक्षण केंद्र बारा कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन का धरना आज सातवें दिन भी जारी रहा । यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना शुरू किया था ।
यूनियन की मांगों की ओर विद्युत विभाग के अधिकारियों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया ना होते देख कर गुस्साए यूनियन के पदाधिकारियों और किसानों ने मिलकर विद्युत विभाग कार्यालय का गेट बंद कर ताला डालना चाहा ,इसी बीच मौके पर मौजूद पुलिस और यूनियन के पदाधिकारियों के बीच खींचातानी व झड़प भी हुई , मामला बढ़ते देख मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने यूनियन के पदाधिकारियों से बात कर मामला शांत कराया और एसडीएम अकबरपुर में किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याएं जल्द ही पूरी की जाएंगी और विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने किसानों पर जो मुकदमा लिख दिए हैं
वो जल्द ही खत्म किए जाएंगे साथ ही महोदय ने कहा शिकायती प्रार्थना पत्र के अनुसार किसानों को परेशान करने वाले विद्युत कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी , प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आज धरना समाप्त कर दिया और कहां कि अगर मेरी मांगे पूरी नहीं हुई तो उनका धरना विशाल रूप लेकर प्रशासन को धूल चटाएगा , वहीं यूनियन के जिला अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि सरकार किसानों के लिए तो सोच रही है लेकिन यह अधिकारी सरकार की मंशा को पलीता लगाने का काम करने में लगे हुए हैं ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।