ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
महराजपुर पुलिस की दबंगई का मामला सामने आया है गुरुवार को एक प्लाट पर
काम कर रहे राज मिस्त्री और मजदुर को महराजपुर थाना प्रभारी ने प्लाट में
काम नहीं करने को लेकर बुरी तरह मारा। जिसमे विनोद नाम के मजदूर का पुलिस
पिटाई से हाथ टूट गया तो वही जगदीश मिस्त्री का सर फुट गया। पुलिस यही
नहीं थमी एक पक्षी कार्यवाही करते हुए महराजपुर पुलिस ने दोनों घायलों को
151 में जेल तक भेज दिया। घटना से गुस्साए ग्रामणो ने थाने का घेराव कर
जमकर हंगामा काटा। जिसके बाद सीओ सदर ने मामले के जांच के आदेश दिए है
धमना
गांव के रहने वाले मुखिया का एक प्लाट गांव में है उसी प्लाट पर एक दूसरे
आदमी भगवानदीन ने भी अपना दावा किया है जिसका कोर्ट में भी मामला
विचाराधीन चल रहा है
बुधवार
को मुखिया अपने प्लाट में काम करा रहा था तभी भगवान् दीन मौके पर पुलिस के
साथ पहुंच कर प्लाट का काम रुकवा दिया। और जब तब इसका निस्तारण नहीं हो
जाये तब तक प्लाट पर काम किसी भी पक्ष को नहीं करने के आदेश दिए। उसके
बावजूद मुख्या गुरुवार को अपने गांव और एक मिस्त्री को लेकर प्लाट पर फिर
काम कराने लगा जिसकी सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर थाना प्रभारी पहुंच कर
प्लाट पर काम कर रहे मजदुरऔर मिस्त्री की जमकर पिटाई कर दी। जिसमे विनोद
और जगदीश को गम्भ्भीर चोटे आई पुलिस यही नहीं रुकी एक पक्षी कार्यवाही करते
हुए दोनों मजदूरों को पोलिकवे ने 151 में जेल भी भेज दिया है।
महराजपुर
पुलिस ने बताया की प्लाट विवादित था जिसमे पुलिस गई थी और प्लाट में काम
कर रहे मजदूरों को काम बंद करने को कहा लेकिन जब उन्होंने काम नहीं बंद
किया तो पुलिस ने दोनों मजदूरों का चालान कर दिया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।