ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
शहर के कप्तान अनन्त देव तिवारी ने एक तरफ जहां अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए हाफ एन्काउन्टर के जरिये अपराध के ग्राफ में लगाम तो लगाई है लेकिन महिलाओं, बेटियों के साथ छेड़छाड़ और रेप की घटनाओं पर अंकुश अभी तक नहीं लगाए पाए है जिसके चलते दबंगों के हौसले पुरी तरह बुलन्द दिखाई दे रहे है इसका जीता जागता उदाहरण सोमवार की रात उस समय दिखाई दिया जब घर मे सो रही दो नाबालीग लड़कियों को दबंगो ने घर मे घुसकर कट्टे के बल अगवा कर रेप की घटना को अंजाम दे डाला। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवतियों के परिजन सुबह उठे तो दोनों लडकिया घर से लापता थी जिसके बाद घर पर हड़कम्प मच गया और परिजन दोनों लड़कियों को ढूंढने के लिए घर से बाहर भागे इस दौरान दोनों लडकिया बेहोशी हालत में गंगा किनारे मिली। जिसके बाद पीड़ित युवतियों के साथ परिजन सम्बंधित चौकी पहुंचकर आरोपी युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
जाजमऊ स्थित वाजिदपुर गांव में देर रात दबंग युवकों ने घर में सो रहीं दो लड़कियों को कट्टे और चाकू के बल पर अगवा कर गंगा किनारे ले जाकर उनके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला पीड़िता का आरोप है कि हम रात में घर पर सो रहे थे तभी रोहित और रवि देर रात घर मे घुस आए और हमे कट्टा दिखाकर घर से उठा ले गए इस दौरान उनके साथ मे 4 युवक अन्य भी मौके पर मौजूद थे ये लोग हम दोनों को गंगा किनारे कटरी में लेजाकर रोहित ने हमारे साथ जबकि रवि ने हमारे भाई की साली के साथ मे दुष्कर्म किया .इस दौरान 4 युवक बाहर से खड़े होकर उनकी निगरानी कर रहे थे।
घटना के बाद हम दोनों बेहोश हो गए और जब होश आया तो गंगा की रेती पर अपने को पाया। पीड़िता की मां शकीला बेगम ने बताया कि हमारे पति का इंतकाल हो चुका है जबकि हम घर पर बेटी के साथ रहते है हमारा बेटा चाँद और उसकी पत्नी मुम्बई में रहते है कुछ समय पहले चांद की साली हमारे घर मे आकर रहने लगी थी कल रात हम लोग खाना खाकर अपने कमरे में चले गएथे जबकि बेटी और चांद की साली अलग कमरे में सो गई थी। सुबह जब उठे तो बेटी के कमरे का दरवाजा खुला था दोनों लडकिया गायब थीं जिसके बाद हमने मौहल्ले के लोगों के साथ ढूढने की कोशीष की दोनों बेटियां गंगा किनारे बेहोशी की हालत में मिलीं।
जिसके बाद हम लोग जाजमऊ चौकी में घटना की जानकारी दी है वही आरोपी युवक रोहित और रवि फरार है.
चकेरी एसएचओ अजय सेठ ने बताया है की इस मामले कीजांच की जा रही है वही दोनों लड़कियों को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज जा रहा है। आरोपी युवको की तलश की जा रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।