समाजवादी सरकार में अखिलेश यादव ने छात्रों-नौजवानों के हित में कई नीतिया बनायी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 15 January 2019

समाजवादी सरकार में अखिलेश यादव ने छात्रों-नौजवानों के हित में कई नीतिया बनायी






समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी नई दिल्ली (जे0एन0यू0) के छात्रसंघ अध्यक्ष एन0साई0 बालाजी और दिल्ली आईसा की प्रदेश अध्यक्ष कंवलप्रीत कौर ने मुलाकात किया।

इस अवसर पर छात्र नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि पिछली समाजवादी सरकार में अखिलेश यादव ने छात्रों-नौजवानों के हित में कई नीतिया बनायी थी। रोजगार की व्यवस्था के साथ बेरोजगारी भत्ता, युवाओं को लैपटांप वितरण और शिक्षा-व्यवस्था के सुधार की दिशा में किये गये कई महत्वपूर्ण फैसले अखिलेश यादव के कुशल नेतृृत्व की ही देन है।
छात्र नेताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से 7 फरवरी को दिल्ली में लालकिला से संसद तक ‘यंग इंडिया अधिकार मार्च‘ में समर्थन का अनुरोध भी किया।
यादव से छात्र-नेताओं ने फरवरी में प्रस्तावित मार्च के प्रमुख बिन्दुओं जिसमें सरकार द्वारा तत्काल रिक्त पदों की भर्ती पूरी करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने, पेपर लीक और परीक्षा में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक, फीसवृृद्धि और उच्च शिक्षा में आरक्षण में कटौती, जेंडर के आधार पर हो रहे भेदभाव, विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक माहौल की बहाली आदि का उल्लेख है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।