कैलाश सिंह विकाश ब्यूरो वाराणसी
पहाड़ों पर दो दिन पहले बर्फ गिरने का असर दिल्ली के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिख गया। दिल्ली के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हुई तो मध्य उत्तर प्रदेश भी बादलों की आगोश में है। लखनऊ में भी बारिश होने से लोग घरों में दुबके हैं। यहां पर बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। यह बारिश गेंहूं की फसल के लिए काफी अच्छी मानी जा रही है।
प्रदेश के मौसम विभाग में कल ही यह अनुमान जारी कर दिया था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ मध्य व पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिले बादलों की आगोश में रहेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत, बुलंदशहर, शामली व मेरठ में बूंदाबांदी हुई है। अलीगढ़ व आगरा में पारा काफी नीचे गिरा है।
मैदानी क्षेत्र में आज बारिश ने दिन में ठंडक बढ़ा दी है। बुलंदशहर के साथ ही पास के जिले भी बारिश की आगोश में हैं। किसानों के अनुसार यह बारिश गेहूं की फसल के लिए अमृत का काम करेगी। आज बारिश होने से किसानों में खुशी की लहर है। आज की बारिश के बाद मौसम में ठडक और बढ़ेगी।
पश्चिम उत्तर प्रदेश में तड़के से ही बादलों ने डेरा जमा लिया था। इस साल की पहली बारिश से ठंड काफी बढ़ गई और लोग इसके कारण तापमान लुढ़कने से लोग घरों में दुबके रहे। अभी पशिचमी उत्तर प्रदेश में 24 घंटों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक मान रहे हैं कि सर्द हवाओं के झोंके से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। अब तो पश्चिम विक्षोभ पूर्व की ओर काफी तेजी से आगे बढ़ गया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।