वाराणसी - साईं बाबा को लगाए 56 भोग, निकली पालकी यात्रा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 7 January 2019

वाराणसी - साईं बाबा को लगाए 56 भोग, निकली पालकी यात्रा









कैलाश सिंह विकाश ब्यूरो वाराणसी

चौखम्भा स्थित गोला गली में साईं मंदिर में रविवार को अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन हुआ। इस मौके पर बाबा का आकर्षक शृंगार किया गया। एक से बढ़कर एक पकवान व फल बाबा के समक्ष अर्पित किए। श्री साईं सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6.30 बजे से हुई। सुबह 11 बजे बाबा का आकर्षक शृंगार किया गया। बाबा की पालकी भी सजाई। साईंनाथ के जयकारों के साथ बाबा को 56 भोग लगाकर दाेपहर 12 बजे भोग आरती हुई। भोग आरती के बाद शुरू हुआ प्रसादी वितरण का दौर रात 11 बजे तक चला। समिति के विवेक पारिख ने बताया अन्नकूट में मंदिर से जुड़े बाबा के भक्तों का विशेष सहयोग रहा। मंदिर में मनोज यादव, अक्षय नागर, दिनेश नागर, नवीन रस्तोगी आदि कार्यकर्ताओं ने सेवा दी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।