रिपोर्ट - राम वर्मा
लोकसभा चुनावों के लिए कोई भी पार्टी अपने प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है. शनिवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी की रैली में विपक्ष ने एकजुटता का आह्वान किया और रविवार यानि की आज बीजेपी दिल्ली के रामलीला मैदान से अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगी. बीजेपी के शक्ति प्रदर्शन के लिए आज रामलीला मैदान में विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया है.इस युवा विजय संकल्प महारैली को मध्य प्रदेश के लगातार तीन बार मुख्यमंत्री रहे और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चैहान सम्बोधित करेगें. इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर एवं वर्तमान भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी इस रैली को संबोधित करेंगे.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।