2018 में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के बाद अब 2019 में आने वाले स्मार्टफोन आपको बड़े बदलाव के साथ देखने को मिलेंगे। इन दिनों सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में छेद वाला डिज़ाइन चलन में है। यही वजह है कि इस साल हैंडसेट निर्माता कंपनियां सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में छेद वाले स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती हैं। आज हम आपको अपने लेख द्वारा इस विषय में जानकारी देंगे कि 2019 में आखिर वो कौन-कौन से स्मार्टफोन हैं जो डिस्प्ले में छेद वाले के साथ उतारे जा सकते हैं।
Huawei का सब ब्रांड हॉनर 29 जनवरी को भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Honor View 20 को लॉन्च करने वाली है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Honor V20 का ग्लोबल वेरिएंट है हॉनर व्यू20। बता दें कि, सेल्फी सेंसर में छेद वाले इस स्मार्टफोन को पेरिस में 22 जनवरी को आयोजित एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाना है। भारत में हॉनर व्यू 20 की कीमत 40,000 रुपये के आसपास हो सकती है। Amazon India और कंपनी के आधिकारिक HiHonor Store पर प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। चीनी मार्केट में Honor View 20 की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,400 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे चीनी मार्केट में 3,499 चीनी युआन (करीब 35,500 रुपये) में बेचा जाएगा। यह फोन चार्म ब्लू, रेड और मिडनाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।