रणवीर सिंह का सिंबा धमाकेदार आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर दर्ज कर रहा है - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 5 January 2019

रणवीर सिंह का सिंबा धमाकेदार आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर दर्ज कर रहा है


 रणवीर सिंह का 'सिंबा' अवतार इन दिनों सबके दिल ओ दिमाग पर छाया हुआ है. हाल ऐसा है कि पहले ही 5 दिन में फिल्म ने 100 करोड़ का सुनहरा आंकड़ा छू लिया. तो वहीं अब एक हफ्ते के अंदर ही फिल्म ने धमाकेदार आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर दर्ज किया है. लेकिन ''सिंबा'' की रफ्तार यहीं थमने वाली नहीं है क्योंकि इस वीकेंड में फिल्म से कई रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है.


रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है. सात दिन में ही फिल्म ने 150.81 करोड़ की कमाई दर्ज की. वहीं छटवें दिन फिल्म ने 139 करोड़ की कमाई पार कर ली थी. इस हिसाब से फिल्म के इस दूसरे वीकेंड में 200 करोड़ छूने के अंदाजे लगाए जा रहे हैं. तो ट्रेड एनालिस्ट की उम्मीदें कुछ इससे भी कहीं ज्यादा हैं. हालांकि इस हफ्ते कोई फिल्म का रिलीज न होना सिंबा के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. इस वीकेंड भी थिएटर्स पर इस फिल्म का एकतरफा राज रहने वाला है. अब अगले शुक्रवार तक ''ठाकरे'' की रिलीज के पहले कोई कॉम्पिटीशन इस फिल्म के सामने नहीं है.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।