लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपने अपने स्तर से तैयारी कर रही हैं।
इसी कड़ी में शुक्रवार शाम को दिल्ली में बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा
सुप्रीमो अखिलेश यादव की मीटिंग हुई। सूत्र बताते हैं कि सीटों का बंटवारा
तय हो गया है। इसमें दोनों पार्टियां 37-37 सीटों पर अपने प्रत्याशी
उतारेंगी। शेष बची सीटों पर गठबंधन में शामिल अन्य दलों को चुनाव लड़ाने का
मौका दिया जाएगा।
शुक्रवार शाम करीब 6 बजे मायावती की कोठी पर सपा
मुखिया अखिलेश यादव पहुंचे। बताते हैं कि दोनों पार्टी मुखिया के बीच करीब
दो घंटे की बैठक हुई, जिसमें सीटों का बंटवारा तय कर दिया गया है। दोनों
पार्टियों ने यह फैसला कर लिया है कि किस-किस लोक सभा सीट पर किस पार्टी का
प्रत्याशी होगा। बराबर-बराबर सीटों पर प्रत्याशी उतारने के पीछे बताया जा
रहा है कि दोनों पार्टियां चाहती हैं कि किसी तरह का कोई विवाद न हो।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।