कानपुर -- पुलिस लाइन सभागार में की गई मासिक क्राइम मीटिंग - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 8 January 2019

कानपुर -- पुलिस लाइन सभागार में की गई मासिक क्राइम मीटिंग

ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता   
 
शहर के अपराध को रोकने के लिए एसएसपी आनत देव् तिवारी ने शहर भर के सभी थाने दारो   के साथ मंगलवार को पुलिस लाइन में मासिक क्राइम मीटिंग कर शहर के हालातो का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने कुछ थानेदारो को अच्छे काम के लिए प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित भी किया। जबकि  कुछ थानेदारो को उनके काम को लेकर फटकार भी लगाई है। 
 
 
 
एसएसपी अनंत देव् ने बताया की यह क्राइम मीटिंग हर महीने की जाती है जिसको  लेकर मंगलवार को भी इस मीटिंग को आयोजित किया गया है। मीटिंग का उद्देश्य शहर में अपराध  को रोकने के लिए है जिसमे सभी थाने दारो  से पूछा गया है की उनके उनके थाना क्षेत्रो में बड़े अपराधी कौन है उनकी लिस्टिंग की जाये और उन्हें पकड़ा जाये इसके साथ साथ छेड़खानी की घटनाओ को रोकने के लिए पुलिस किस तरह से पैट्रोलिंग करती है और उन्हें रोकने के लिए क्या ऊपर कर रही है 
 
 
 
वही सर्दी की रातो में चोरी की घटनाये बढ़ जाती है जिसको लेकर सभी थाने दारो  को पहले ही बता दिया गया है की रात में पुलिस सड़को पर रह कर पैट्रोलिंग करती रहेगी इसके साथ साथ रात में घूमने वाले लोगो की फोटो भी खिचेगी और जो शराबी रात में पकडे जायेगे उन्हें पुलिस हवालात में डालेगी और अगले दिन उनकी जमानत पर उन्हें छोड़ेगी। इसके साथ साथ सभी थानेदारो को सुगम यातायात के लिए सख्त निर्देश भी दिए है जिनमे चोराहो पर किसी तरह का जाम नहीं लग पाए और अगर जाम और फुटपाथ पर कब्जे होंगे तो उनके जिम्मेदार थानेदार होंगे। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।