ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
मंगलवार को जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का
वार्षिक निरीक्षण किया। । जिलाधिकारी सबसे पहले ई डिस्ट्रिक्ट कार्यालय
पहुंचे जहा कार्यालय की लैब का का जायजा लिया उसके बाद जिला प्रोबेशन
कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला एवं बाल
सम्मान कोष के लंबित प्रकरणों की जानकारी भी लिया। जिसमे बाबु द्वारा
बताया गया कि पुराने प्रकरणों की सूची तो है लेकिन कितनी पुरानी है
इसकी
जानकारी नहीं है जिस परजिलाधिकारी ने उन्हें निस्तारित कराने के निर्देश
दिए। उसके बाद जिलाधिकारी खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ड्रग कार्यालय
पहुंचे और वहा का निरिक्षण कर आवेदन की पेंडेंसी के विषय में जानकारी ली.
इस दौरान कार्यालय में मौजूद अधिकारी द्वारा सन्तोषजनक उत्तर न दे पाने
पर कड़ी चेतावनी दी।
उनके द्वारा किए गए निरीक्षण के विषय मे उसकी
आख्या रिपोर्ट के रजिस्ट्रार बनाये जाने के निर्देश साथ कार्यालय रजिस्टर
के रखरखाव सुव्यवस्थित करने के लिए निर्देशित किया। निरिक्षण के
दौरान जिलाधिकारी असलाहा कार्यालय पहुंचे जहा उन्होंने विस्तार से निरीक्षण
किया इस दौरान उन्हें कई खामिया भी मिली , फाइलो का रख रखाव सही ढंग
से नहीं मिला इसके साथ साथ कई प्रकरणों के जवाब भी नहीं भेजे गए थे जिस
पर जिलाधिकारी ने संबंधित बाबू को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी
कार्य प्रणाली में सुधार कर ले साथ ही वरिष्ठ असलाह लिपिक के कार्यो में
लापरवाही के दृष्टिगत स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी
ने नजारत का निरीक्षण किया तथा समस्त रजिस्टर सुव्यवस्थित रखने के निर्देश
दिए। उन्होंने मानवाधिकार आयोग, अनुसूचित जाति जनजाति के लंबित प्रकरणों
को निस्तारण के निर्देश दिए। कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका सही कराने के भी
निर्देश दिये।इसके साथ बड़े बकायेदारों से वसूली तथा उसके पत्रावली
सुव्यवस्थित कराने को लेकर भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर
जिलाधिकारी नगर विवेक श्रीवास्तव , अपर जिलाधिकारी वित्त राज्य संजय
चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित थे।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।