रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
माघ मेला श्रीरामनगरिया व इलाहाबाद कुम्भ मेला को देखते हुए शहर
से लेकर ग्रामीण क्षेत्रो में चल रहे कारखानों को बन्द कराया गया था।जिससे
शहर के नालो की गंदकी गंगा में न जा सके वही जितने भी बड़े नाले गंगा में
गिर रहे थे उनका भी पानी रोकने के लिए जिला प्रसाशन ने खानापूर्ति करके
कार्यवाही दिखा दी है
लेकिन हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है।कारखाने बन्द
होने के बाद चलते मिल रहे है जिन नालो का पानी रोका गया वह ओबर फ्लो होकर
गंगा में मात्र 24 घण्टे में ही गिरने लगे है।गंगा में सबसे बड़ा नाला
माधौपुर टोकाघाट से गंगा में गिरता उसी से पूरे शहर का गन्दा पानी आता
है।जल प्रदूषण के सूत्रों की माने तो इतने पानी को नही रोका जा सकता है
जब
तक कि कोई ठोस इंतजाम नही किये जायेंगे।अभी प्रदूषित नालो का पानी गंगा में
गिर रहा है।उधर जिला प्रसाशन कार्यवाही की बात कहकर अपनी प्रसंसा कर रहा
है।गंगा को साफ सुथरा कैसे रख पायेगा प्रसाशन,साथ ही साथ जिन कारखानों को
प्रदूषण विभाग कानपुर की टीम द्वारा सील किया गया था वह कही न कही स्थानीय
प्रदूषण इकाई की नजरअंदाजी की बजह से चलने लगते है।
जबकि उनके विजली से लेकर
जननेटर तक सील किये जा चुके फिर भी कारखाने चलते मिलते है आखिर कारखाना
मालिको को जिला प्रसाशन का खौप नजर नही आ रहा है।उधर छोटे कारखाने चलाने
वाले मालिक बड़े कारखानों को बंद होने के बाबजूद चलाये जाने के पर्याप्त
सबूत भी दे रहे है।फिर भी कोई असर दिखाई नही दे रहा है।यदि आस पास के गांव
वालों की माने तो नाला बन्द होने से आने वाले समय मे किसानों की सैकड़ो बीघा
फसल पानी मे डूब सकती है।जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया जो शहर का बड़ा
नाला था उसको खंता नाला में मोड़ दिया गया है।अन्य नाले थे उनको भी बन्द करा
दिया गया है।जिससे गंगा में प्रदूषित पानी नही जा सकेगा।वही कारखाने भी
सील करा दिए गए है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।