रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद
में तेज रफ़्तार टैक्टर ने वाइक सवार को कुचल दिया जिससे डॉक्टर की मौत हो
गयी । 55 वर्षीय डॉक्टर राधाकृष्ण नगर के मोहल्ला बीबीगंज निवासी थे। वह
थाना जहानगंज के ग्राम रुनी चुरसई में क्लीनिक चलाते थे। राधा कृष्ण थाना
मऊदरवाजा के मोहल्ला टिलिया अहमदगंज निवासी श्याम मनोहर दुबे के 28 वर्षीय
पुत्र आयुष की बाइक पर बैठकर क्लीनिक जा रहे थे बाइक आयुष चला रहा था।
जब
बाइक नगर के आईटीआई चौराहे से गुजर रही थी उसी समय ट्रैक्टर की टक्कर लगने
से राधा कृष्ण व आयुष दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस चालक ने
घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने राधा कृष्ण
को मृत घोषित कर दिया। बेहोश आयुष का उपचार किया गया। दुर्घटना के बाद
चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
हादसे की सूचना मिलने पर झोलाछाप डॉक्टर राधा कृष्ण के परिजन लोहिया
अस्पताल पहुंचे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।