रिपोर्ट- रीतू श्रीवास्तव तहकीकात न्यूज प्रभारी सुल्तानपुर
कोतवाली देहात ई रिक्शा चालक की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद मौके
पर ही मौत हो गयी । सवारी को छोड़कर वापस लौट रहे रिक्शा चालक की अचानक
तबियत ख़राब हो गयी। तबियत ज्यादा बिगड़ती देख रिक्शा चालक ने रिक्शा किनारे
कर खड़ा कर दिया किन्तु देखते देखते तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी और मौके पर ही
मौत हो गयी।
मामला जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में बाईपास का है जहाँ पर सोमवार की
शाम सवारी छोड़कर ई रिक्शा चालक हरिकेश पाण्डेय वापस लौटे उनकी तबियत अचानक
ख़राब होने लगी, तबियत ज्यादा बिगड़ती देख पाण्डेय ने रिक्शे को किनारे खड़ा
किया और बेचैनी से तड़फड़ाने लगा । जब तक की लोग कुछ समझ पाते या उन्हें
अस्पताल ले जाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। फिर वहां पर मौजूद लोगों ने
पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी । मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और लाश
को कब्जे में लेकर शिनाख्त किया तो पता चला कि रिक्शा चालक हरिकेश पाण्डेय
पुत्र राधिका पाण्डेय जो कि निवासी ग्राम खरगूपुर कुड़वार नाका सुल्तानपुर
के हैं जिसकी तत्काल सूचना उनके परिजनों को दी गयी। सूचना मिलते ही परिवार
में कोहराम मच गया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।