हर बार की तरह इस बार भी परेड का मुख्य हिस्सा झांकियां लोगों के
आकर्षण का केंद्र बनने को तैयार हैं। इस बार गणतंत्र दिवस परेड के लिए कुल
22 झाकिंयों का चयन किया गया है। खास बात ये है कि इस बार परेड में
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की झांकी को 11 साल बाद शामिल किया
गया है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों
को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्विटर में लिखा 'सभी देशवासियों को गणतंत्र
दिवस की शुभकामनाएं. जय हिन्द!'
गृह मंत्रालय ने बताया गया कि इस साल के गणतंत्र दिवस के मौके पर
विभिन्न राज्यों की झांकियों के साथ सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और विकास पर
आधारित केंद्र सरकार के विभागों की झांकियां परेड का हिस्सा होंगी.
सांस्कृतिक विषय पर आधारित कुछ झांकियों में लोक नृत्य भी होगा. राष्ट्रीय
पुरस्कार से नवाजे गए 26 बच्चे भी खुली जीप में बैठकर झांकी का हिस्सा
बनेंगे. गृह मंत्रालय ने बताया कि इस साल गणतंत्र दिवस परेड का समय करीब 90
मिनट होगा.दिल्ली कैंट स्थित राष्ट्रीय रंगशाला में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता
में यह जानकारी रंगशाला के विशेष कार्य अधिकारी दलपत सिंह ने दी थी। उनके
साथ रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी मरीन मई और झांकी प्रभारी राजीव भी
मौजूद थे। इस साल जिन राज्यों की झाकियां परेड का हिस्सा बनने वाली हैं,


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।