रीतू श्रीवास्तव तहकीकात न्यूज प्रभारी सुल्तानपुर
पत्रकार पर हुए हमले का सही व जल्द खुलासा किया जाएगा।पत्रकारों
के खिलाफ शिकायत होने पर पहले उसकी जांच कराई जाएगी।दोनों प्रकरणों की
मजिस्ट्रेटी जांच एडीएम प्रशासन करेंगे।ये बाते डीएम ने सोमवार को जिले भर
के सैकड़ो पत्रकारो को आश्वासन दिया। सुबह 11 बजे जिले के सैकड़ो पत्रकार
प्रेसक्लब पर इकट्ठा हुए,वहाँ संक्षिप्त बैठक के बाद काला फीता बांधकर घटना
की निंदा करते हुए पैदल ही डीएम दफ्तर पहुंचे।
भीड़ अधिक होने के चलते बाहर
निकलकर डीएम परिसर में राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन लिया।पत्रकारों की
अगुवाई कर रहे उपजा के जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी के साथ वरिष्ठ पत्रकार
मनोराम पांडेय अन्य मीडिया संगठनों के जिलाध्यक्ष अवधेश शुक्ल,नीरज
तिवारी,अशोक मिश्र,की मौजूदगी में विस्तार से पत्रकार पर हुए हमले से अवगत
कराया,साथ ही यह भी कहा कि पत्रकारों के खिलाफ़ शिकायत होते ही तत्परता के
साथ पुलिस पहले रिपोर्ट दर्ज कर लेती है,इसकी पहले जांच होनी चाहिए।यदि कोई
रिपोर्ट किसी पत्रकार के खिलाफ दर्ज हो लंबित है तो उच्च स्तरीय जांच
कराते हुए समाप्त कराई जाए।पत्रकारों की सुरक्षा के साथ ही कानून पास कराने
की बात कही।इसके पहले बैठक में अनिल ने कहा कि जिले के पांचों विधायको व
एमएलसी से मिलकर उन्हें प्रेसक्लब में बुलाया जाएगा,उनसे पत्रकारों के हित
में सुरक्षा कानून को लेकर सीएम योगी को पत्र लिखवाते हुए अनुरोध किया
जाएगा।फिलहाल पूरी समस्याओं से अवगत होने के बाद डीएम विवेक ने कहा कि
मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश आप लोगो के समक्ष ही एडीएम को दे दिया हैं। हुई
घटना के खुलासे व अन्य मुद्दों पर एसपी से बात करूंगा।इसके बाद सभी पत्रकार
एसपी अनुराग वत्स से मिले,घटना के सही खुलासे व अन्य पत्रकारों के खिलाफ
दर्ज मुकदमो व शिकायतों पर एसपी ने कहा कि सीओ सिटी की अगुवाई में पूरी
पुलिस टीम सक्रिय हैं जल्द ही खुलासा होगा।पत्रकारों सर्वाधिक भीड़ देख एसपी
ने एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारों के मामले को गम्भीरता से
लिया जाएगा,जांच व निष्पक्ष विवेचना होगी।
अब पत्रकारों के खिलाफ शिकायत
मिली तो रिपोर्ट दर्ज करने से पहले जांच कराई जाएगी।थानों के प्रभारी बिना
अनुमति रिपोर्ट नही दर्ज करेंगे, अपने स्तर से निगाह रखी जायेगी।पत्रकारों
में नरेंद्र द्विवेदी,नीरज श्रीवास्तव,अरविंद श्रीवास्तव,विजय पांडेय,दिनेश
दुबे,सतीश पांडेय,भूपेंद्र सिंह,दिनेश श्रीवास्तव,आशुतोष मिश्र,अनुराग
द्विवेदी,राकेश तिवारी,राजेश मिश्रा,शशी दूबे,निसार अहमद प्रकाश
पाण्डेय,पंकज पांडेय,श्रवण पांडेय,सुनील राठौर,इंद्र नरायण तिवारी,श्याम
चंद श्रीवास्तव,सूर्य प्रकाश,केशव मिश्र,इजहार अहमद,लक्ष्मी नारायण,अफजल
खान,सुरेश अग्रहरि,ऋतिक सिंह,सुधा सिंह,संजय सिंह,दुर्गा प्रसाद,लकी
झा,आरपी सिंह,बृजेश,दिपांकुश,धर्मेंद्र सोनी,सुरेश दुबे,जय शंकर
दुबे,सर्वेश,शुशील मिश्र,सूर्य प्रताप सिंह,गिरजा शंकर पांडेय,पीर
मोहम्मद,जितेंद्र श्रीवास्तव,अनिल गुप्ता,चन्द्रकांत पांडेय,घनश्याम
मिश्र,उमाशंकर तिवारी,अनूप श्रीवास्तव,फरीद अहमद,खुर्शीद अहमद,शरद
श्रीवास्तव,इम्तियाज रिजवी,राहुल सोनकर,साजिद हुसैन,कर्मराज शर्मा,आरपी
सिंह,बबलू,रंजीत सिंह,पवन दूबे,भूपेंद्र सिंह,धर्मेंद्र सिंह,प्रदीप
पाण्डेय,अवधेश गुप्ता,सुरेश दूबे, धर्मेंद्र सोनी,संतोष पाण्डेय,वाजिद
हुसैन,गंगा प्रसाद यादव,दुर्गेश तिवारी,रूपेश दूबे, द्वारिका प्रसाद
पाण्डेय,प्रेम प्रकाश वर्मा,सुहेल खान,इम्तियाज खान व लालजी उमेश शर्मा
समेत सैकड़ो पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।