तहकीकात न्यूज़ कानपुर
समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सपा महिला सभा सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी की अध्यक्षता में मीरपुर चौराहा स्थित रेल बजार थाने वाली रोड पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी ने बताया कि मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
मकर संक्रांति के उपलक्ष में इस खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके उपरांत खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। गलन भरी सर्दी में गरमा गरम खिचड़ी को आम आदमी चाओ के साथ खा रहा था। खिचडी वितरण में राहगीरों आम जनता, क्षेत्रीय नागरिकों और व्यापारी भाइयों को खिचड़ी वितरित की गई।
खिचडी वितरण का कार्यक्रम 12:00 बजे दोपहर से शाम 7:00 बजे तक चला। खिचडी वितरण में बड़ी उत्सुकता के साथ खिचड़ी खा रहे थे। और चेहरे पर एक अजीब सी खुशी दिख रही थी। जिसको एहसास किया जा सकता है। लेकिन शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। समाजवादी पार्टी समय-समय पर सामाजिक और जनता के हित में कार्य करती रहती है। उज़्मा इकबाल सोलंकी ने कहा कि मानव सेवा के कार्यों में सभी को आगे आना चाहिए। और यह कि सभी नैतिक जिम्मेदारी भी है। यह शहर हमारा है। और इस शहर के लिए नैतिक जिम्मेदारी भी हमारी है। हम यह तो कह देते हैं। कि देश में क्या देता हैं। लेकिन कभी हम यह नहीं कहते हैं। कि देश को हमने क्या दिया हैं। मुस्लिम महिलाओं ने खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
मुख्य रुप से उपस्थित उज़्मा इकबाल सोलंकी, हाजी हसन सोलंकी, राशिद इदरीसी, कंवलजीत सिंह, गुरु चरन सिंह, क्लब उमर, दानिश इराकी, राशिद, फैज़ इकबाल अहमद, सिंपल सिंह, नीतू, शबनम, शाजिया, मोहम्मद इदरीश, अकबर, दिलशाद, अदनान, रिजवान सिद्दीकी, मुमताज मंसूरी, अतीक खान, नरेंद्र कुमार, शाहिद आलम, सरताज, इमरान, एजाज खान आदि लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में कैनाल रोड स्थित श्री नवयुवक सिद्धिविनायक मंडल द्वारा खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रागिनी अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, निशा गुप्ता, अजय अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, रवि अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।