ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
शहर में अपराध को रोकने और अपराधियों की कमर तोड़ने को लेकर जिले के
कप्तान अनंत देव् तिवारी ने शहर भर के सभी थाने दारो को अपने अपने क्षेत्रो
में देर रात गस्त करने के आदेश दिए थे जिसके बाद मंगलवार की देर रात हरबंश
मोहाल थाना प्रभारी और एसपी एसपी सिटी ने घंटाघर इलाके के पास कई होटलो
में चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान एसपी सिटी राज कुमार अग्रवाल ने होटल के
रजिस्ट्रर्ड को बारीकी से चेक करते हुए होटलो के कमरों की भी छानबीन की।
राजकुमार
अग्रवाल एसपी सिटी ने बताया की किसी संदिग्ध की तलाश में हम लोगो ने
घंटाघर इलाके में मैजूद होटलो में चेकिंग अभियान चलाया था हमे सूचना मिली
थी की कोई टप्पेबाज गैंग यहां के होटलो में रुका हुआ है जिसको लेकर अभियान
चलाया गया यह अभियान झकरकटी बस स्टैंड ,रेलवे स्टेशन के पास बने होटल और
जनता घर चौराहे में मौजूद होटलो में चलाया गया इस दौरान कोई भी संदिग्ध
नहीं मिला।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।