उन्नाव - गौशाला से गौवंशीय गायब, मचा हडकंप ..... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 9 January 2019

उन्नाव - गौशाला से गौवंशीय गायब, मचा हडकंप .....

रिपोर्ट - विशाल सिंह

उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार गोवंश को बचाने और अवैध रूप से हो रही गौवंशियों की स्लॉटरिंग को लेकर बेहद गंभीर है लेकिन उन्नाव जनपद में हाल ही में एक कंटेनर पकड़ा गय जिसमे भूंसे की तरह लदे गौवंश कानपुर से उन्नाव स्लाटर हाउस में कटने के लिए जा रहे थे



पुलिस ने चेकिंग के दौरान कंटेनर में भूंसे की तरह लदे 28 गोवंशों को बरामद किया था। जिसको उन्नाव जनपद के लखनऊ-कानपूर हाईवे पर स्थिति नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला में भेज दिया गया और आज उस समय हडकंप मच गया जब 28 में से 16 गौवंश गौशाला से गायब हो गए वही गौशाला में मौजूद कर्मचारी से 16 गौवंशो के गायब होने पर सवाल पूछा गया तो गोलमोल जवाब दे कर टाल दिया उसने बताया की वो भाग गए है और जल्द ही उन्हें पकड़ क्र वापस लाया जायेगा
वही इस सम्बन्ध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से जवाब मांगा तो मामले से जानकारी न होने और इस मामले को पता लगाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड लिया अब सवाल यही है 16 गौवंश कहा गए, अब देखने की बात होगी मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद किस पर तलवार चलती है




गौशाला का कर्मचारी ,अजीत

27 गाय थी उसमें 28 थी एक स्पायर हो चुकी थी 27 बची थी 27 में 16 भाग चुकी है वो आज पकड़ के आ रही है यंहा गदन खेड़ा भर में है हमने अड्डे उनके सब देख लिया है गाड़ी लगा कर उनको पकड़ लेंगे हमे जानकारी आज हमे जानकारी है कि 16 गाय स्लाटर हाउस भेजी जा चुकी है नगर पालिका भिजवा रही है ये गलत है सरासर गलत है
 




ईओ नगर पालिका उन्नाव आरपी श्रीवास्तव

इस विषय मे मुझको जानकारी नही है मैं इसको पता करवाता हूँ अगर जो भी कोई इस तरह होगा उसके खिलाफ दण्डमात्मक कार्यवाही की जाएगी

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।