रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र में लोगों में अपनी दहशत फैलाये हुए एक
अपराधी को सौरिख पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके ऊपर लगभग दो दर्जन
मुकदमें दर्ज है इसके बावजूद पुलिस की पकड़ से अभी तक वह दूर था
लेकिन जब
मामला एक टेक्निीशियन से रंगदारी बसूलने का आया था पुलिस ने इस शिकायत पर
कड़ी कार्यवाही करते हुए उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हालांकि उसका साथी
राहुल यादव जो कि अभियुक्त का सगा भाई है अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर
है। जिसकी तलाश में भी पुलिस जुटी हुई है।
पुलिस के मुताबिक मोहित यादव निवासी खानपुर सौरिख यह एक शातिर अपराधी है इसके ऊपर दो दर्जन से अधिक मुकदमें है और यह भारती इन्फ्राटेल के टावर के टेक्निीशियन सुघेन्द्र कुमार से प्रतिमाह 45 हजार रूप्येे की मांग कर रहा था और इस प्रकरण में सुघेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर तत्पर्यता से कार्यवाही करते हुए इस मोहित यादव को गिरफ्तार किया है इसके पास से तमंचा और चार कारतूस भी बरामद हुए है यह एक शातिर अपराधी है और अपराध के बदौलत ही इसने जेल से ही प्रधानी का चुनाव भी जीता था इलाके में इसकी दहशत है और इसका सगा भाई राहुल यादव यह भी इसके साथ अपराध में सामिल रहता है इस मुकदमें में वह फरार चल रहा है वह वांटेड है और आज उस इलाके के इस शातिर अपराधी की गिरफ्तारी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की टीम ने सौरिख थाना अन्तर्गत की हैै। दो दर्जन मुकदमें है जिसमें लूट, मर्डर, गैंगस्टर, स्काशन सभी सामिल है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।