इस सरकार में न तो आम आदमी सुरक्षित ,और न ही पुलिस के जवान सुरक्षित - कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 1 January 2019

इस सरकार में न तो आम आदमी सुरक्षित ,और न ही पुलिस के जवान सुरक्षित - कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी

by-तहकीकात न्यूज़ डेस्क
 
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज तिवारी ने आज जारी बयान में कहा कि इस सरकार में न तो आम आदमी सुरक्षित है और न ही पुलिस के जवान सुरक्षित हैं और न ही व्यापारी सुरक्षित हैं और सबसे सुरक्षित जगह मानी जाने वाली जेंलों का आलम यह है कि 
 
 
 
इस सरकार में जहां बागपत में जेल के अन्दर एक शातिर अपराधी की हत्या हो चुकी है वहीं रायबरेली एवं सुलतानपुर में अपराधियों द्वारा जेल के अन्दर पार्टी करने एवं फोन से धमकी देने की खबरें लगातार मीडिया की सुर्खियां बनती रही हैं सरकार ने सिर्फ खानापूर्ति के नाम पर कुछ जांच का आदेश दिया है।
 
प्रवक्ता ने कहा कि सबसे दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि मुख्यमंत्री के स्वयं के मंडल में जनपद देवरिया जेल में अतीक अहमद ने जिस प्रकार व्यापारी से पैसे की मांग की है और उसे जेल के अन्दर बुलाकर प्रताड़ित किया है इससे प्रशासन और अपराधियों की मिलीभगत उजागर हो गयी है। आम जनता जितना असुरक्षित है उससे कहीं अधिक सुरक्षित इस सरकार में अपराधी हैं। आम जनता को सुरक्षा दे पाने में पूरी तरह विफल इस सरकार को सत्ता मे बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।