रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
कन्नौज
में एक सनसनीखेज वारदात सामने आने से हड़कंप मच गया। शाम से गायब छात्र का
शव सरसों के खेत में रक्तरंजिश मिला। जिसके बाद सूचना पर पुलिस आलाधिकारी
मौके पर पहुंचे। छात्र के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार के निशान पाए
गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिसमे फोरेंसिक टीम के साथ
साथ डॉग स्कॉयड टीम को बुलाकर मामले की गुत्थी सुलझाने के प्रयास किये जा
रहे हैं। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात भी कह रही है।
जनपद
कन्नौज की सदर कोतवाली क्षेत्र के रंगियनपुरवा टीला मोहल्ले में आज उस समय
हड़कंप कट गया जब कुछ लोगों ने एक किशोर का रक्तरंजिश शव सरसों के खेत
में पड़ा हुआ देखा। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। कुछ ही
देर में लोगों ने किशोर के शव की पहचान की तो पाया कि मृतक राहुल उर्फ
राजन पुत्र शिवनाथ जाटव उम्र 14 वर्ष निवासी रंगियन पुरवा टीला का है। इस
बीच जब इसकी सूचना परिजनों को लगी तो वह भी रोते विलखते मौके पर पहुँच गए।
जिसके बाद सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद और
अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने मामले की गुत्थी
सुलझाने के लिए फोरेंसिक टीम के साथ ही डॉग स्कॉयड टीम के साथ सुराग
तलाशे। मामले पुलिस का कहना है कि छात्र की किसी धारदार हथियार से हत्या
की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर वारदात को अंजाम देने वाले लोगों
सलखो के पीछे भेजा जायेगा।
मामले में परिजन की
माने तो उनका कहना है कि शाम को वह अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। लेकिन काफी देर तक जब वह घर लौट के नहीं आया तो उसकी तलाश सेर रात तक की गई
लेकिन उसका कही कोई सुराग नहीं लगा। आज जब कुछ लोगों ने उसके शव को खेत
में पड़े देखा तो जानकारी हुई। वही परिजन किसी प्रकार की रंजिश से इंकार कर
रहे हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।