जिला संवाददाता - अरविन्द शर्मा
जनपद के कंचौसी कस्बे के लोग अभी चोरी की घटनाओं से उबर
नहीं पाए थे कि एक बार फिर कंचौसी नगर में बदमाशों ने दस्तक दे दी। कंचौसी
लहरापुर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित एक मकान में बदमाशों ने निशाना बनाकर
घर मे रखा सारा माल उड़ा दिया। बदमाशों ने मुख्य द्वार की कुंडी काटकर चोरी
की घटना को अंजाम दिया है। बताया गया कि गृहस्वामी घर को सूना छोड़ परिवार
सहित बाहर गए हुए थे। मौका पाकर बदमाश मुख्य द्वार की कुंडी काटकर घर के
अंदर घुस गए। इसके बाद बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्सों का ताला
तोड़कर उसमें रखे जेवरात सहित लाखों की चपत लगा दी।
थाना मंगलपुर क्षेत्र के कंचौसी नगर निवासी छंगे लाल राठौर अपने परिवार सहित कानपुर गए थे। बीती रात्रि बदमाशो ने घर के मुख्य द्वार की कुंडी काटकर घर मे प्रवेश कर दोनों कमरों के ताला तोड़ दिए। इसके बाद उसमे रखी सेफ सहित बड़े व छोटे बक्शो को तोड़कर उसमे रखे सोने चांदी के कीमती गहने व घर मे रखा कीमती सामान उड़ा ले गए। गृहस्वामी की बेटी जब अपने गांव धौकल पुरवा से कंचौसी स्थित मकान में पहुंची तो मुख्य गेट का दरवाजा की कुंडी टूटी हुई देखी। बेटी ने जब अंदर घुसकर देखा तो दोनों कमरों के अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था और कमरे के अंदर रखी हुई सेफ खुली पड़ी थी और सारा सामान रखा हुआ गायब था। दूसरे कमरे में बड़ा बक्शा खुला हुआ पड़ा था, जिसमे रखा सारा महंगा सामान गायब था।बेटी द्वारा अपने परिवारीजनों को सूचना दी गयी। घर के सदस्यों को चोरी की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। घर की महिलाओ ने जैसे ही अपने घर के सामान को अस्त व्यस्त देखा तो महिलाएं रो रोकर विलाप करने लगीं। घर के सदस्यों ने बताया 5 जुलाई 2018 को भी इसी घर में बदमाशों ने धावा बोलकर लाखो का माल उड़ाया था। चोरी की सूचना पर कंचौसी चौकी पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिवारीजनों ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले लड़के की शादी भी हुई थी। शादी में मिला सारा सामान एलईडी टीवी, सिलाई मशीन, कपड़े, बर्तन, पंखा व सेफ में रखे लाखों रुपये के कीमती गहने सहित नकद 20 हजार रुपये भी बदमाश पार कर ले गए।
इस संबंध
में चौकी इंचार्ज अनिल कुमार भदौरिया ने बताया कि परिवारीजनों से तहरीर
मांगी गई है। मुकदमा दर्ज कर शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।