मन की बात ,PM मोदी ने कहा यह पहला अवसर होगा , युवा लोकसभा चुनावों में अपने मत का उपयोग करेंगे ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 27 January 2019

मन की बात ,PM मोदी ने कहा यह पहला अवसर होगा , युवा लोकसभा चुनावों में अपने मत का उपयोग करेंगे ...



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 52वें एपिसोड में लोकसभा चुनाव और कर्नाटक के सिद्धगंगा मठ के संत शिवकुमार स्वामी के निधन पर बात की. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में यह पहली बार होगा जब 21वीं सदी में जन्में युवा अपने वोट का इस्तेमाल आम चुनाव में करेंगे. इसके अलावा उन्होंने नेताजी सुभाषचंद्र बोस को भी प्रमुखता से याद किया इस दौरान पीएम मोदी ने टॉयलेट चमकाने के कॉन्टेस्ट के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि आपने कई सारे प्रतिष्ठित ब्यूटी कॉन्टेस्ट के बारे में सुना होगा, पर क्या आपने टॉयलेट चमकाने के कॉन्टेस्ट के बारे में सुना है ?पीएम ने वोट के महत्व पर बात करते हुए कहा । अब वो देश में निर्णय प्रक्रिया के हिस्सेदार बनने जा रहे हैं। ख़ुद के सपनों को, देश के सपनों के साथ जोड़ने का समय आ चुका है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि बड़ी संख्या में युवा मतदाता के रूप में पंजिकृत होंगे और मतदान का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान करना हमारा कर्तव्य होता है और वोट नहीं करने पर हमें पीड़ा होनी चाहिए। 

मन की बात के दौरान उन्होंने स्पेश मिशन पर अपने सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया. पीएम ने कहा, 'बच्चों के लिए आसमान और सितारे हमेशा बड़े आकर्षक होते हैं. हमारा स्पेस कार्यक्रम बच्चों को बड़ा सोचने और उन सीमाओं से आगे बढ़ने का अवसर देता है, जो अब तक असंभव माने जाते थे. देश आजाद होने से लेकर 2014 तक जितने स्पेश मिशन हुए हैं, लगभग उतने ही स्पेश मिशन की शुरुआत बीते 4 सालों में हुई हैं

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।