आने वाले दिनों में आपका मोबाइल खर्च दोगुना हो सकता है. सभी टेलीकॉम कंपनियां आने वाले दिनों में मिनिमम प्रीपेड रिचार्च को दोगुना करने जा रही हैं. बढ़ी कीमतों के बाद मिनिमम रिचार्ज 75 रुपये हो जाएगा. वर्तमान में यह 35 रुपये है. मतलब, तब आपको 28 दिनों तक इनकमिंग सुविधा के लिए 75 रुपये खर्च करने होंगे.पिछले साल नवंबर महीने से सभी टेलीकॉम कंपनियों ने इनकमिंग की सुविधा को जारी रखने के लिए प्रीपेड ग्राहकों को मिनिमम रिचार्ज करवाना जरूरी कर दिया था. उस समय मिनिमम रिचार्ज वैल्यू 35 रुपये था. उस दौरान TRAI ने बस इतना कहा था कि सभी कंपनियां अपने ग्राहकों को इसकी जानकारी दे. इसके अलावा टैरिफ को लेकर TRAI ने कोई सवाल नहीं खड़ा किया था. दरअसल, सभी कंपनियां फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रही है. इसकी वजह से कंपनियों ने यह फैसला उठाया.मिनिमम प्रीपेड रिचार्ज को बढ़ाने के संकेत Airtel ने दिए हैं. कंपनी के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने हाल ही में कहा कि लंबी अवधि की वैधता के दिन अब लद गए हैं. एक वक्त था जब कंपनियां ग्राहकों को नेटवर्क पर जोड़े रखने के लिए लाइफ टाइम रिचार्ज के ऑफर दिया करती थीं.
Sunday, 27 January 2019
आने वाले दिनों में आपका मोबाइल खर्च हो सकता है दोगुना ....
Tags
# Business
Share This
About tahkikat news
Business
Tags:
Business
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।